*समृद्ध बिहार की मजबूत नींव रखेगा वर्ष 2026–27 का बजट : लेशी सिंह*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार सरकार का वर्ष 2026–27 के बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है।बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने बयान जारी कर कहा कि यह बजट समृद्ध बिहार के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला बजट है । यह रोजगारोन्मुखी विकसित बिहार के संकल्पों को पूरा करने वाला बजट है |
मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि यह आम बजट ऐतिहासिक महिला विकासोन्न्मुखी महिला स्वाभिवान को बढ़ाने वाला बजट है साथ ही यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण को समान प्राथमिकता दी गई है | बिहार के हर वर्ग हर क्षेत्र के विकास का ध्यान में रखकर संतुलित बजट पेश किया गया है |
उन्होंने इस बजट से बिहार विकास की नई उड़ान भरेगा और आने वाले वर्षों में देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
मंत्री श्रीमती सिंह ने बताया कि बजट 2026–27 में राज्य में 5 नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्रावधान किया गया है तथा सभी सिंगल लेन सड़कों को चरणबद्ध तरीके से डबल लेन में बदला जाएगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगी बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बिहार की वार्षिक विकास दर 14.9 प्रतिशत के आसपास बनी रहे, जो राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। इसका सीधा लाभ आम बिहारियों को मिलेगा और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
मंत्री लेशी सिंह ने कृषि क्षेत्र को लेकर बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अन्नदाताओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब प्रत्येक किसान को सालाना अतिरिक्त ₹3,000 की राहत दी जाएगी। यह निर्णय किसानों की आर्थिक मजबूती में अहम भूमिका निभाएगा।
सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि “समान अवसर, सशक्त समाज” के लक्ष्य के तहत शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
अनुसूचित जाति के लिए ₹19,603.02 करोड़ तथा अनुसूचित जनजाति के लिए ₹1,648.42 करोड़ का प्रावधान यह दर्शाता है कि सरकार हर वर्ग, हर तबके को साथ लेकर चलने के संकल्प पर दृढ़ है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए 2 लाख रूपए की सहायता हेतु भी प्रावधान किया गया है। राज्य में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि सात निश्चय-3 के संकल्पों के अनुरूप यह बजट बिहार को सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे के स्तर पर मजबूत बनाने वाला है।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह बजट “सबका विकास, सबका सम्मान” की भावना को साकार करेगा।
मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2026–27 का बजट एक समृद्ध,सशक्त और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप है।
उन्होंने कहा कि इस बार के बजट पर कई क्रांतिकारी कदम को शामिल किया गया है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा महिलाओं के स्वाभिमान को बढ़ानेवाला आमबजट है। इस ऐतिहासिक बजट के लिए वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट की है।



