ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कांग्रेस का मेगा सदस्यता अभियान का शुभारंभ

कांग्रेस शुरू करने जा रही है मेगा सदस्यता अभियान

त्रिलोकी नाथ प्रसाद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी दिनांक 1 नवम्बर 2021 से 31 मार्च 2022 तक मेगा सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है।

सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा और विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा की उपस्थिति में शुरू होगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के मेगा सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम से शुरू होगी।
कांग्रेस मेगा सदस्यता कार्यक्रम के प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन को बनाया गया है, जो सुचारू रूप से प्रदेश में सदस्यता कार्यक्रम का क्रियान्वयन करेंगे। सदस्यता अभियान 1 नवम्बर 2021 से शुरू होकर 31 मार्च 2022 तक चलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button