औरंगाबाद : सक्रिय सदस्य बनाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल पाटी ने की बैठक..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, राष्ट्रीय जनता दल दाउदनगर प्रखंड की एक बैठक दाउदनगर सिंचाई विभाग के परिसदन में की गई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव तथा संचालन नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा विधानसभा के विधायक श्री वीरेन्द्र सिन्हा तथा सदस्यता प्रभारी दाउदनगर के रूप में राजद जिला महासचिव डॉo चंदन कुमार उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रत्येक बूथ पर चार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है जिसे प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक बूथ में बनाना है और मुख्य रूप से सदस्यता में अति पिछड़ा और दलित महादलित वर्ग के लोगों को जोड़ना है।दाउदनगर प्रखंड में 15000 से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनाए जाएंगे जिसमें से लगभग 10000 सदस्य बना लिए गए हैं बाकी बचे सदस्यता फार्म को शीघ्र ही भर लिया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक विरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में ओबरा विधानसभा को प्रथम स्थान पर रखने की योजना है और सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप जोश खरोश के साथ जल्द से जल्द सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा कर ले।बैठक में उपस्थित लोगों में राजद अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष दिनेश पाल, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव अरविंद यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष यादव, युवा राजद अध्यक्ष बसंत बादल, धर्मेन्द्र यादव,कमलेश पहलवान, मोo खुबैर आलम, अखिलेश कुमार,विजय कुमार यादव मोo इम्तियाज अहमद, झलकदेव राम, प्रेमचंद कुमार सिंह, मधेसर कुमार, कामेस्वर यादव सहित सभी पंचायत अध्यक्ष, एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।