ताजा खबर

पवन सिंह के भाई ऋतिक सिंह का गाना “डोलिया” हुआ रिलीज के साथ वायरल, प्रेम-वेदना की अनोखी प्रस्तुति से जीता दिल

गुड्डू कुमार सिंह/भोजपुरी संगीत जगत में एक और धमाकेदार एंट्री हुई है। पावर स्टार पवन सिंह के भाई ऋतिक सिंह का नया गाना “डोलिया” आराध्य म्यूजिक जोन के यूट्यूब चैनल से रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना प्रेम, पीड़ा और भावनाओं से भरपूर एक ऐसी कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों के दिल को छू जाती है।

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=kmw30lRDENE

गाने की कहानी एक टूटे हुए प्रेम की है, जिसमें प्रेमिका की शादी के दिन जब प्रेमी उसके घर पहुंचता है, तो उसका भाई उसे गोली मार देता है। इस दिल छू लेने वाली कहानी में प्रेम की एक अनूठी वेदना को दर्शाया गया है, जो इस गीत को विशिष्ट बनाती है। ऋतिक सिंह और प्रियंका सिंह की जोड़ी ने अपनी सुरीली आवाज से इस गाने में जान फूंक दी है। वहीं, प्रियांशु सिंह का संगीत और प्रिंस प्रियदर्शी के बोल गीत को और भी भावुक बना देते हैं।

गाने का निर्देशन विशाल गुप्ता ने किया है और इसे पैराडाइज प्रोडक्शन ने प्रस्तुत किया है। वीडियो में क्वीन खुशी और राहुल यादव की शानदार अदायगी भी देखने को मिल रही है। सिनेमैटोग्राफी वज़ीर आर्ट द्वारा की गई है जबकि एडिटिंग का कार्य जीतेन्द्र जीतु ने संभाला है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गाने की प्रस्तुति और प्रचार-प्रसार का जिम्मा ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन (GMJ) ने उठाया है, जो इसके डिजिटल पार्टनर भी हैं। गाने को पवन सिंह का मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त है, वहीं ऋतिक सिंह ने माता-पिता और अजीत सिंह का आशीर्वाद लेकर यह म्यूजिक वीडियो प्रस्तुत किया है।

गाने के रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। फैन्स ऋतिक सिंह की गायिकी और भावनात्मक प्रस्तुति की जमकर सराहना कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऋतिक सिंह की यह एक शानदार शुरुआत मानी जा रही है और माना जा रहा है कि वह भी अपने भाई पवन सिंह की तरह इस क्षेत्र में बड़ा नाम बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button