राज्य

पलासी प्रखंड के पंचायत भवन बरदबट्टा में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

समस्याओं का त्वरित समाधान ही शिविर का है मुख्य उद्देश्य: डीसीएलआर

अररिया (अब्दुल कैय्यूम)। अररिया जिला के पलासी प्रखंड में मंगलवार को सब का सम्मान-जीवन आसान निश्चय के तह जन समस्याओं के समाधान को लेकर बरदबट्टा पंचायत के पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर की अध्यक्षता डीसीएलआर सह प्रखंड प्रभारी एस. प्रतीक ने की। बैठक में बीडीओ आदित्य प्रकाश , बीपीआरओ अखिलेश कुमार, सीओ सुशील कांत सिंह,आरओ विदिशा सिंह, पीओ मोहम्मद अख्तर आलम, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एम ओ कुमुद सिंह, आरओ विदिशा सिंह, बीएओ अनुराग विश्वास, मुखिया सुषमा देवी, मुखिया प्रतिनिधि संतोष मंडल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रिंस कुमार, बिजली के जेई राजेश कुमार, बीपीएम जीविका सब्बीर अनवर, महिला पर्यवेक्षका उषा कुमारी, पंसस प्रताप मिश्रा,पीटीए आर के मालवीय, मोजूद थे। सहयोग शिविर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी के बावजूद शिविर में आवेदन कर्ताओ की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई वृद्धा पेंसन, कोई जाती निवासी, कोइ बिजली, कोइ राशन कार्ड की समस्या का आवेदन विभिन्न काउंटर में आवेदन जमा कर रहे थे। सहयोग शिविर को लेकर पूर्व से ही स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगो को जागरूक किया जा रहा था। था। शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, मनरेगा, शिक्षा, मत्स्य, आयुष्मान शिविर, राजस्व, सुरक्षा पेंशन, जाति निवासी, आय,पीएम आवास योजना, थाना संबंधी सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायत प्राप्ति को लेकर काउंटर लगाए गए थे। इस क्रम में वरीय पदाधिकारी एस प्रतीक ने कहा की
सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगो की शिकायत सुनना, समस्याओं का समाधान ओन द स्पॉट करना तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन शीघ्र करना हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का बारी बारी निष्पादन किया जयगा तथा योजना से वंचित लाभुकों को उचित लाभ दिलाया जयगा। उन्होंने कहा प्रत्येक पंचायत में हर महीने के पहले व अंतिम मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जयगा। इस अवसर पर बीडीओ आदित्य प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित लगभग 44 प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक कैसे पहुचे इस को लेकर लोगो को जागरूक किया गया हैं। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया हैं। बीडीओ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का शतप्रतिशत त्वरित समाधान करना हैं। सीओ सुशीलकान्त, पीओ अख्तर आलम ने भी राजस्व, मनरेगा संबंधी विभिन्न प्रकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रेम प्रकाश, सुमन कुमार, अवसास पर्यवेक्षक सुमन कुमार, सूरज कुमार , प्रेम कुमार दास, मोहम्मद राहिल, रोहित कुमार, आदि मौजूद थे।
फ़ोटो

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!