योजनारणनीतिराजनीतिराज्य

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा बैठक

नवेंदु मिश्र

जयपुर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश में विद्युत उत्पादन, प्रसारण, वितरण, आपूर्ति की स्थिति तथा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत अवसंरचना की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आपूर्ति बहाल कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए तथा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर एवं लाइनों के प्रतिस्थापन में फील्ड स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग, ऊर्जा अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा ट्रांसमिशन व निवेश परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र प्रदेश के विकास की आधारशिला है और आमजन को निर्बाध विद्युत उपलब्ध कराने में कोई भी लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!