अररिया : राज्यकर्मी की मांग को लेकर पलासी व जोकीहाट की सेविकाओं ने बाढ़ आपदा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
सेविकाओं की जायज मांगे शीघ्र होगी पूरी: मंत्री शाहनवाज

अररिया, 21 अक्टूबर (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, जिला के पलासी प्रखंड व जोकीहाट प्रखंड के सैकड़ो में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओ राज्यकर्मी का दर्जा सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में संयुक्त संघर्ष समिति बिहार पटना के आह्वान पर गत 29 सितंबर से हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को पलासी प्रखंड व जोकीहाट प्रखंड की सैकड़ो सेविका व सहायिकाओं ने बाढ़ आपदा प्रबंधन मंत्री बिहार सरकार शाहनवाज आलम को पांच सूत्री मांग पत्र उनके निवास सिसौना पहुच कर सौंपा। सौपे गए मांग पत्रों में बिहार सरकार द्वरा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रूप मे 10 हजार मिले, बिहार में ग्रेच्युटी भुगतान सुनिश्चित हो, राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त नही होने तक 25 हजार मानदेय मिले आदि मांग शामिल हैं। इस अवसर पर मौजूद पलासी व जोकीहाट प्रखंड के अध्यक्ष उमा देवी, सचिव तरन्नुम आरा, रोजी बेगम, अंजू देवो सरोज देवी, जहां आरा, वाजदा तबस्सुम, राधा देवी, जीनत परवीन आदि ने अपना अपना दुःख मंत्री के समक्ष रखा। उनलोगों ने बताया कि बताया कि बिहार व केंद्र सरकार सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के साथ छल कर रही है। जबकि सेविका समाज के सभी शून्य से छह साल के बच्चो का जन्म से मरण तक ध्यान रखती हैं। उनलोगों ने बताया कि वे लोग राज्य व जिला के आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के आह्वान पर ही 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनलोगो ने बताया कि जब तक हमे राज्यकर्मी का दर्जा नही मिलता है या मानदेय के रूप मे 25 हजार रुपया नही मिलती है तो वे लोग हड़ताल पर अडिग रहेंगे। उनलोगों ने मंत्री शाहनवाज आलम से उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रख कर उनलोगों की आवाज को बुलंद करने का अनुरोध किया। इस मौके पर मंत्री शाहनवाज आलम ने कहा कि सेविका सहायिका की मांग जायज हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही हैं। उनलोगों की मांग शीघ्र पूरा होगा। उन्होंने आश्वाशन दिया कि आप लोगो की मांग को सदन में उठाया जयगा। जल्द से जल्द आपलोगो की मांग पूरी होगी। मौके पर रोजी बेगम, जुबेरा खातून, बेबी शैलजा, नाजिस, संगीता कुमारी, सुलेखा देवी, संगीता कुमारी, अनु देवी, बबिता कुमारी, निभा देवी, बेबी देवी, शबाना आज़मी, रीता देवी, सुमित्रा देवी, पूनम देवी, मीरा देवी, सरोज देवी, शारदा देवी सहित सैकड़ो सेविका उपस्थित थी।