राजनीति

नीतीश कुमार ने सिवान से आपराधिक उद्योग को समाप्त कर सुशासन स्थापित किया: उमेश सिंह कुशवाहा…

पटना डेस्क /बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सिवान लोकसभा से एनडीए समर्थित जद(यू0) प्रत्याशी श्रीमती विजयालक्ष्मी कुशवाहा के पक्ष में दरौली प्रखंड अंतर्गत चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पाँच चरणों के मतदान में एनडीए गठबंधन ने बड़ी बढ़त हासिल की है। अब तक बिहार की 24 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में विपक्ष का सुपड़ा पूरी तरह से साफ हो चुका है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता सुशासन और विकास के मुद्दों पर एनडीए के पक्ष मतदान कर रही है। इस लोकसभा चुनाव में महिला सुरक्षा और लड़कियों की शिक्षा भी बड़ा विषय बना है, इसलिए मतदान को लेकर महिला मतदाताओं में अधिक उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब भी महिला सशक्तिकरण की बात आएगी तो मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किये जाने से भी महिला वर्ग में काफी खुशी है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सिवान से आपराधिक उद्योग को जड़ से समाप्त कर सिवान सहित पूरे बिहार को भयमुक्त बनाया और सुशासन स्थापित किया। लालू-राबड़ी के दौर में जंगलराज का अड्डा बना सिवान आज विकास की नित नई बुलंदियों को छु रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन को मिला प्रत्येक वोट विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने में अहम साबित होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार मतदान करने जा रहे युवा साथी अपने माता-पिता से जरूर पूछें कि आज से 19-20 साल पहले बिहार का माहौल कैसा था और तब आज के बिहार से उसकी तुलना करें। ये जान लेने पर कि उनके माता-पिता किस दहशत में रहते थे और किन कष्टों-कठिनाइयों का सामना करते थे, उनका वोट खुद-ब-खुद आज के निर्भय और तेजी से विकसित हो रहे बिहार के लिए जाएगा, जो सिर्फ एनडीए सरकार में संभव है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भावी पीढ़ियों की बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने, शांति, सुरक्षा एवं अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए उम्मीदवार श्रीमती विजयालक्ष्मी कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button