अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बारूण : जेम्स पोलटेक्निक स्कूल के रास्ते मे लगे 11000 भोल्ट के तार से दुर्घटना होने की सम्भावना…

औरंगाबाद बारूण प्रखंड के जोगिया के समीप जेम्स पोलटेक्निक स्कूल के रास्ते मे लगे बिजली की तार बेहद खतरनाक है।नेशनल हाईवे दो से स्कूल कैम्पस में जाने पर करीब डेढ़ किलोमिटर का रास्ता तय करना पड़ता है।इस रास्ते मे बेहद खतरनाक तरीके से बिजली के 11 हजार भोल्ट के कई तार जगह जगह पार किया गया है।कही कही तो नीचे भी लटका हुआ है।स्कूल के दर्जनों बस प्रतिदिन इसी रास्ते से आर-पार होते है।मानसून के समय तेज हवा के कारण तार के क्षतिग्रस्त होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।इस पर स्कूल प्रबंधन और बिजली बोर्ड के लोग निष्क्रिय बने हुए है।बताते चले की इस तरह के लापरवाही से पिछले छ: महीने पूर्व बिजली का तार टूट कर गिर गया था जिसके चपेट में आ कर दो बच्चे काल के गाल में समा गए थे।वे पास ही के गांव के लड़के थे।जो अपनी जानवर चराने गए थे।अगर स्कूल प्रबंधन लपरवाही बरते तो आगे बड़ी दुर्घटना होने की सम्भावना है।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button