किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राज्य-स्तरीय ब्लिट्ज शतरंज में मुकेश बने उप-विजेता

मुकेश इस प्रारूप में सर्वाधिक 9 में से 8 अंक अर्जित कर अपने प्रदेश के उप-विजेता खिलाड़ी बने, जबकि पटना के सुधीर कुमार सिन्हा 8.5 अंक के साथ इस प्रतियोगिता के शीर्ष पर रहे

किशनगंज, 26 जुलाई (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, बीते दिनों समस्तीपुर के दलसिंहसराय में बिहार राज्य ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश के सभी 38 जिलों से कुल 151 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें अपने जिले के एक होनहार प्रमुख खिलाड़ी मुकेश कुमार भी शामिल थे, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में उप-विजेता बनकर अपने जिले का मान बढ़ाया है।उपरोक्त जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा खिलाड़ी के कोच कमल कर्मकार ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि इस ब्लिट्ज प्रारूप में प्रत्येक खिलाड़ी को अपने सभी चाल चलने हेतु सिर्फ 3 मिनट का ही समय दिया जाता है। मुकेश इस प्रारूप में सर्वाधिक 9 में से 8 अंक अर्जित कर अपने प्रदेश के उप-विजेता खिलाड़ी बने। जबकि पटना के सुधीर कुमार सिन्हा 8.5 अंक के साथ इस प्रतियोगिता के शीर्ष पर रहे। जिला शतरंज संघ परिवार के वरीय पदाधिकारीगण यथा ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, किशनगंज-2 के प्रवीण कुमार सिंह, डा. दिलीप कुमार जायसवाल, युगल किशोर तोषनीवाल, त्रिलोक चंद्र जैन, आंची देवी जैन, राजकरण दफ्तरी, सहित अन्य पदाधिकारीगण यथा अमृता साव, सोमनाथ पांडेय, पदम् जैन, संजय कुमार सुराणा, डा. अशोक प्रसाद, डा. अमर कुमार, डा. के.के. कश्यप, दीपक श्रीवास्तव, दानिश इकबाल, दिनेश पारीक, मो० तारिक अनवर, रफी अहमद, रिंकी झा, हृदय रंजन घोष, सुरेश तामांग, अभिषेक कुमार, डा. लिपि मोदी, डा. ज्योति प्रभा सहित दर्जनों अन्य शुभचिंतकों ने मुकेश की सफलता पर उन्हें बधाई दी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button