ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*03 जुलाई को मोटा अनाज (मल्टीग्रेन) आटा का होगा शुभारंभ*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा:03 जुलाई को मोटा अनाज (मल्टीग्रेन) आटा का होगा शुभारंभ। उक्त जानकारी जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि जीकेसी के मुजफ्फरपुर जिला इकाई की एक बैठक मुजफ्फरपुर में प्राकृतिक चिकित्सालय खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, खादी भंडार चौक पर हुई। बैठक शुरू करने से पूर्व भगवान चित्रगुप्त पर माल्यार्पण कर चित्रगुप्त भगवान की वंदना की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ रवि शंकर चैनपुरी ने की। डॉ रवि शंकर चैनपुरी ने बैठक को संबोधित करते हुए लोगों को विषय वस्तु से अवगत कराया और बताया कि आगामी 03 जुलाई को मोटा अनाज (मल्टीग्रेन) आटा का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक एवम बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी के द्वारा किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष डॉक्टर रविशंकर चैनपुरी ने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम के संबंध में बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों की राय ली गई। सभी सदस्यों ने “तैयारी समिति” गठित करने का प्रस्ताव रखा। सर्वसमत्ति से “तैयारी समिति” के संयोजक अभय कुमार सिन्हा
को बनाया गया।

उन्होंने बताया कि “तैयारी समिति” को सहयोग करने के लिए 5 सदस्यीय एक कमेटी बनाई गई, जिसमें अनूप कुमार श्रीवास्तव, शुबांस श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद, रोहित कुमार एवम शिशिर कुमार रहेंगे।

बैठक में संयुक्त सचिव राजीव कुमार के पिता सच्चिदानंद प्रसाद के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

दीपक अभिषेक ने बताया कि इस बैठक में जिला अध्यक्ष डॉक्टर रविशंकर चैनपुरी, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद सिन्हा, चंदेश्वर प्रसाद वर्मा, अभय कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, अनूप कुमार श्रीवास्तव, सुभाष प्रसाद श्रीवास्तव, अधिवक्ता शिशिर कुमार, रोहित कुमार, अंजनी कुमार, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष जानकी श्रीवास्तव, सुधाकर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, रूपा श्रीवास्तव, सुधा कर्ण, सरिता श्रीवास्तव, पूर्णिमा कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
——–

Related Articles

Back to top button