ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी चुनाव प्रचार के लिए तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –चुनाव प्रचार को तीन दिवसीय यूपी दौरे पर जाएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा उत्तर प्रदेश चुनावों में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में तीन दिवसीय दौरे पर 25 से 27 फरवरी तक जाएंगे।

तीन दिवसीय अपने दौरे में वें काशी क्षेत्र के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे। उनके साथ बिहार के बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी , औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर ,करगहर विधायक सन्तोष मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे।

इस बाबत बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा और उनके साथ कई अन्य विधायकगण एवं नेता तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के दौरे पर जाएंगे। वहां वें कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button