District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : खेल भवन में 25 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि, महिला पर्यवेक्षिका, एएनएम, ऑगनबाडी सेविका, सहायिका, आशा एवं आम महिलाओं ने लिया भागअररिया/अब्दुल कैय्यूम, महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा 25 मार्च 2023 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन खेल भवन, अररिया में किया गया। जिसमें महिला जनप्रतिनिधि, महिला पर्यवेक्षिका, एएनएम, ऑगनबाडी सेविका, सहायिका, आशा एवं आम महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रंजना सिंह, भूमि उप समाहर्ता फारबिसगंज अंकिता सिंह, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनी कुमारी सहित उपस्थित सभी पदाधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैगिंग उत्पीड़न से संबंधित पीपीटी के माध्यम से महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसी क्रम में पोषण अभियान अन्तर्गत पोषण पखवाड़ा के दौरान एक पोषण सेमिनार/कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिसमें पोषण संबंधी जानकारी पीपीटी के माध्यम से जिला समन्वयक, पोषण अभियान कुणाल श्रीवास्तव के द्वारा दिया गया। मुख्य रूप से इस पोषण पखवाड़ा में मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी के उपयोग एवं महत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। मंच संचालन एवं स्वागत संबोधन भूमि सुधार उप समाहर्ता, फारबिसगंज अंकिता सिंह ने किया। मौके पर सिविल सर्जन, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अररिया जिला, महिला विकास निगम के केन्द्र प्रशासक एवं संबंधित पदाधिकारी गण तथा कर्मी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button