ताजा खबरदेशराजनीतिराज्य

“लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की पदयात्रा

नवेंदु  मिश्र

राजस्थान – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  ने कोटा में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के अंतर्गत सेवेन वंडर्स पार्क से छावनी चौराहे तक आयोजित पदयात्रा में सहभागिता की। देश का लोकतांत्रिक इतिहास कांग्रेस के सत्ता मोह, आपातकाल और संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ किए गए खिलवाड़ का साक्षी रहा है। आज भी कांग्रेस अपनी राजनीतिक स्वार्थसिद्धि के लिए जनविश्वास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब ऐसी राजनीति के प्रति जनता की सजगता और लोकतंत्र की रक्षा के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

जो लोग आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को हटाने का दुःस्वप्न देख रहे हैं, उन्हें साफ समझ लेना चाहिए कि जब तक विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं होता मोदी जी कहीं नहीं जाने वाले। जनता का विश्वास और लोकतंत्र की मर्यादा सर्वोपरि है तथा इन्हें कमजोर करने वाली हर प्रवृत्ति के विरुद्ध हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  मदन राठौड़  सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button