ताजा खबरराजनीति

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कल दिनांक 5 नवंबर को मधुबनी जिला के बाबूबरही पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेंगे : एजाज अहमद

त्रिलोकी नाथ पसाद/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 5 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह‌ नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव दोपहर 2 बजे हैदराबाद से दरभंगा एयरपोर्ट पहुँचेंगे।

इन्होंने आगे बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट से सीधे मधुबनी जिला के बाबूबरही में हुई एएसआई के द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में 2 लोगों की मौत एवं अन्य लोगों के घायल होने के मामले पर पीड़ित परिवार से मिलने बाबू बरही पहुंचेंगे । और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें धरण ढांढस बंधाने और न्याय दिलाने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर सारी बातों की जानकारी प्राप्त करेंगे। जिससे कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जा सके।

Related Articles

Back to top button