झारखंडराजनीति

मेरा बुथ मेरी पहचान अभियान का शुभारंभ किया गया – कमलेश सिंह

ZEE फ्लैश
पलामू – हुसैनाबाद – हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने दो दिनों के हुसैनाबाद प्रवास के दौरान एनसीपी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के संगठन की समीक्षा की। उन्होंने रविवार को मेरा बूथ मेरी पहचान अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी का संगठन मजबूत करने के बाद ही गांव और पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन किया जायेगा। उन्होंने सभी पांच प्रखंडों में संगठन की मजबूती को लेकर टीम का गठन भी किया। उन्होंने कहा कि एनसीपी के सभी प्रकोष्ठों का भी साथ साथ गठन करने की हिदायत प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को दी। उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल के बाद बीच के जनप्रतिनिधियों ने क्या किया इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके बाद 2009 से 2019 तक और उसके बाद का आकलन जनता के सामने प्रस्तुत करें कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी पारदर्शिता के साथ ग्राम सभा के माध्यम से विधायक कोटा की राशि से विकास के कार्य बिना भेद भाव सभी गांव में कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दूसरे विधान सभा से हुसैनाबाद विधानसभा का आकलन करें। हुसैनाबाद में 20 घंटे बिजली मिल रही है।सभी ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी कब्रिस्तानों की घेराबंदी, हरिजन गांव टोला की सड़क, मंदिरों तक सड़क, स्वास्थ्य सेवा में सुधार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ साथ अन्य कई कार्य किए गए हैं। अन्य पर भी कार्य जल्द होगा। उन्होंने कहा कि एनसीपी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।कार्यकर्ता भी इसका ख्याल रखने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही तीन साल की उपलब्धियां जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। जनता मालिक है, उन्हे हिसाब लेने का हक है। अगर कहीं कमी रही है तो उसे बताएं, उनकी समस्या का भी समाधान होगा। मौके पर मनान खान, विनय पासवान, बिमलेश सिंह, मनदीप राम,नरेश रजवार,ओमप्रकाश राजवंशी, राजकुमार ठाकुर, हाजी अब्बास अंसारी, जिशान हसन, गुड्डू सिंह,विजय राजवंशी, अभिषेक सिंह हरी,राजकुमार राजवंशी,बबन प्रसाद, जियाउद्दीन खान,हंसराज सिंह,संजय सिंह, भोला सिंह,गोरख पासवान, के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button