झारखण्ड

झारखण्ड के मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों के लिए रेड अलर्ट तो सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किए जारी

दो जिलों में येलो अलर्ट भी जारी

चन्द्र शेखर पाठक 

रांची. झारखण्ड के मौसम विभाग ने राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और सिमडेगा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना को लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के देवघर और जामताड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना को लेकर भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!