ताजा खबरप्रमुख खबरेंराजनीति

बीबीसी पर आयकर की छापेमारी से स्पष्ट है कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है: उमेश सिंह कुशवाहा

सागर कुमार विशेष संवाददाता

बीबीसी पर आयकर की छापेमारी से स्पष्ट है कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है: उमेश सिंह कुशवाहा

भाजपा सरकार ने देश में लगा रखा है अघोषित आपातकाल

14 फरवरी 2023, पटना

जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर की छापेमारी को चैंकाने वाली कारवायी बताते हुए कहा कि ये छापे स्पष्ट करते हैं कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। देश में क्या हो रहा है और संस्थानों के साथ किस प्रकार खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने पहले बीबीसी के डाॅक्यूमेंट्री को प्रतिबंधित किया और अब उसके दफ्तरों पर छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर जिस अडानी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं उनके यहाँ छापेमारी करने की बजाए केंद्र सरकार उन्हें बचाने में लगी है। मोदी सरकार ने पहले दैनिक भास्कर, फिर न्यूज लौंड्री और अब बीबीसी के दफ्तरों पर छापा मार कर यह प्रमाणित कर दिया है कि लोकतंत्र में उनकी आस्था नहीं बची है। ये लोग लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ को ध्वस्त करने में लगे हैं। इनकी यह कारवायी अघोषित आपातकाल जैसी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीबीसी द्वारा 2002 गुजरात दंगों पर बनायी गयी डाॅक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा बताते हुए केंद्र सरकार ने इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। आज आयकर विभाग द्वारा सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू की गयी छापेमारी में दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी के दफ्तरों में कागजों और कंप्यूटर के डेटा को खंगाला जा रहा है। साथ ही सभी कर्मचारियों के फोन बैकअप लेने के लिए जब्त किये गए हैं। जबकि 1927 में शुरू बीबीसी 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है, जिसका मैनेजमेंट फाॅरेन एंड काॅमेनवेल्थ आॅफिस के जरिए होता है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं भी दायर हैं।

 

Related Articles

Back to top button