अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : टेउसा पंचायत के वार्ड नंo-4 में दो नंबर का ईटा एवं रद्दी बालू और कम मात्रा में सीमेंट देकर रोड ढलाई का कार्य…

ग्रामीण द्वारा बिरोध करने पर वार्ड सदस्य अलीम अख्तर द्वारा कहा गया कि सरकारी कार्य ऐसे ही होता है।जबरन रोड ढलाई का कार्य पूरा कर दिया है।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, महेशबाथना पंचायत टेउसा वार्ड नंo-4 में दो नंबर का ईटा एवं रद्दी बालू और कम मात्रा में सीमेंट देकर रोड ढलाई का कार्य अवैध रूप से रात्रि में कार्य किया जा रहा था।जिसपर ग्रामीण द्वारा बिरोध करने पर वार्ड सदस्य अलीम अख्तर द्वारा कहा गया कि सरकारी कार्य ऐसे ही होता है।जबरन रोड ढलाई का कार्य पूरा कर दिया है।जिसमे जांच करने पर दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जायेगा।इससे पूर्व भी थेंबुनंद सिंह के घर से बासुदेव सिंह के घर तक रोड ढलाई का कार्य किया है जो कि पांच/छ: माह बीतने के बाद ही रोड टूट के बर्बाद हो चुका है और उक्त रोड की पूर्ण राशि वार्ड सदस्य एवं सचिव के द्वारा निकाशी कर चुका है।आवेदनकर्ता मोo नजीम अख्तर ने बताया कि इस प्रकार का कई गली-कुच्ची का कार्य किया है जो कि मनमानी ढंग से किया है।मेरे द्वारा इसकी सूचना लिखित में जिला पदाधिकारी किशनगंज, डीडीसी किशनगंज, अनुमंडल पदाधिकारी किशनगंज, अपर अनुमंडल पदाधिकारी किशनगंज, एवं प्रखंड विकाश पदाधिकारी किशनगंज को दी गई है।अभी तक जांच नही हुई है।इसी प्रकार का रवैया वार्ड सदस्य की ग्राम में रही तो सरकार द्वारा दी गई योजनाओ को तार तार कर देगा और सरकार के आंख में धूल झोंककर योजना की राशि निकासी का अपना पेट भरता रहेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button