अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : अवैध बालू खनन व परिवहन को लेकर छापेमारी मे सात ट्रेक्टर व एक ट्रक जप्त..

बारूण/मयंक कुमार, औरंंगाबाद अवैध बालू खनन व परिवहन को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल के निर्देश पर बारूण में लागातार छापेमारी जारी है।मंगलवार को बारूण के विभिन जगहों पर जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार, सीओ बसंत कुमार राय और थानाध्यक्ष रंजय कुमार के नेतृत्व में विभिन जगहों पर छापेमारी की गयी।जिसमे बालू लदे कई वाहन पकड़े गए।जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बारूण, गठौली, नवनेर व अन्य जगहों पर छापेमारी में बालू लदे सात ट्रैक्टर और एक ट्रक को पकड़ा गया है।जिनसे नियमानुसार खनन व परिवहन विभाग के द्वारा ज्यादा से ज्यादा जुर्माना वसूला जाएगा।साथ ही कहा कि लगातार छापेमारी जारी रहेंगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button