ताजा खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : मुख्य चुनाव आयुक्त एवं पीएम के विरुद्ध कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया

सहरसा, 28 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी, पटना के निर्देशानुसार जिला कॉंग्रेस द्वारा लोकतन्त्र का हत्यारा मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रधान मंत्री का विरोध-प्रदर्शन करते हुये दोनों का पुतला दहन स्थानीय जिला समाहरणालय के इंदिरा गाँधी चौक पर कॉंग्रेसजनों ने किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुकेश कुमार झा ने कहा कि-विश्व में भारत एक ऐसा देश है जहाँ लोकतंत्र का रखवाला चुनाव आयोग ही वोट चोरी कर भारत जेसे प्रजा तंत्र देश को बदनाम कर रहा है और सत्ता धारी दल भाजपा के पक्ष में एक तरफा काम कर रहा है। य़ह सर्व विदित है कि मोदी को देश मे वोट नहीं है लेकिन चुनाव आयोग की मिली भगत से हर राज्य में पैसे बांट कर वोट खरीद कर जीत जाता है।

आज के प्रदर्शन में-प्रदेश उपाध्यक्ष मों मजनूं हैदर कैश, मो नईम उद्दीन, कुमार हीरा प्रभाकर, मनोज कुमार मिश्र,सत्य नारायण चौपाल, कुमोद कुमार सिंह, मधु कांत चौधरी, शोभा कांत झा, शहरोज आलम, शाकीर हुसेन, तावीश मेहर, बैधनाथ झा, डा फिरोज आलम, जवाहर झा, प्रखंड अध्यक्ष नवीन शंकर झा, राम शरण कुमार, संजय कुमार सिंह, गमन कुमार सिह, अशोक यादव,नागेंद्र पासवान, बीरेन्द्र पासवान, पंकज कुमार सिंह, गौतम सागर, भरत झा, मो ख्वाजा, प्रदेश सचिव मनोज पासवान, अख्तर सिद्दीकी, अफसर राहिन, प्रतिभा सिंह डोली, मो अफताफ आरीफ, आशीष कुमार, मो मोनाजीर आलम, सलील चौधरी, अवीनाश कुमार गोलू, अरविन्द पासवान, बबलू पासवान, मो हाशीम आलम, दीप नारायण यादव, अजय यादव, उदय कुमार महतो, शिव शंकर खां, दीपक ठाकुर आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button