अपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : दो 407 वाहनों से 17 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

धनपुरा पिकेट के मस्तान चौक पर पुलिस की कार्रवाई, चालक व सहचालक गिरफ्तार

किशनगंज, 28 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को धनपुरा पिकेट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो 407 वाहनों से कुल 17 मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, धनपुरा पिकेट के मस्तान चौक पर वाहनों की जांच के दौरान दो 407 वाहनों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में कुल 17 मवेशी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक मो. मुनाशिब, पिता स्वर्गीय मो. शैयद, निवासी प्रेमनगर, थाना आरएएस, जिला अररिया तथा सहचालक मो. अतिक, पिता मो. इस्माइल, निवासी फूलवारी खेजा, थाना सिमरही, जिला अररिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बरामद मवेशियों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन समेत अन्य गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वाहनों की जांच और निगरानी लगातार की जा रही है। इसी क्रम में धनपुरा पिकेट पुलिस की ओर से मस्तान चौक पर जांच अभियान चलाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button