District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसबीआई के द्वारा प्रायोजित जागरूकता रथ को डीएम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, आरबीआई के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता सप्ताह 13 से 17 फरवरी तक मनाया जा रहा है। बैंको के स्तर से आम जन में फाइनेंशियल जानकारी प्रदान करने हेतु व्यापक प्रचार- प्रसार करवाया जाता है। इसी कड़ी में समाहरणालय परिसर से भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा प्रायोजित जागरूकता रथ को डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। डीएम ने वित्तीय साक्षरता सुदूरवर्ती क्षेत्र तक पहुंचाने हेतु एसबीआई प्रतिनिधि को निर्देश दिया है और लोगो से आग्रह किया है कि बैंकिंग फ्रॉड समेत अन्य साइबर क्राइम के प्रति सजग और सतर्क रहें। वित्तीय साक्षरता सप्ताह में जागरूकता अभियान का लाभ अवश्य उठाएं। मालूम हो कि जागरूकता रथ जिला के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर बैंकिंग संबंधित वित्तीय साक्षरता प्रदान करेगी। वित्तीय साक्षरता सप्ताह अंतर्गत जागरूकता रथ को रवाना करते समय एडीएम अनुज कुमार, डीपीआरओ श्वेतांक लाल, एलडीएम इंदु शेखर, विवेकानंद समेत अन्य पदाधिकारी, बैंकर्स उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button