सरकारी विद्यालयों में शिक्षा विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का टोल-फ्री नंबर प्रदर्शित करने का निर्देश
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आमजन, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु राज्य स्तर पर एक केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से शिक्षा संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक श्री विक्रम विरकर द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि सभी सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की मुख्य दीवारों पर शिक्षा विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का टोल-फ्री नंबर बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में प्रदर्शित कराया जाए।
विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विद्यालयों में निम्नलिखित टोल-फ्री नंबर प्रमुखता से अंकित किए जाएंगे—
टोल-फ्री नंबर : 14417 एवं 18003454417
इन नंबरों पर आमजन शिक्षा, शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय संबंधी शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।
शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह कार्य दिनांक 31 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
शिक्षा विभाग का यह कदम विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसहभागिता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।



