ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कांग्रेस ने मनाई बिहार विभूति की 133वीं जयंती 133वीं जयंती पर याद किये गए अनुग्रह बाबू

मनीष कुमार कमलिया-बिहार विभूति एवं पूर्व वित्त मंत्री, बिहार सरकार डॉ अनुग्रह नारायण सिंह जी की 133 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनायी गयी। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि प्रदान की।

स्वतंत्रता सेनानी और आधुनिक बिहार के सृजन में महती भूमिका निभाने वाले स्व. अनुग्रह नारायण सिंह को नमन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि अनुग्रह बाबू बिहार के थाती हैं। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है और उनको जीवन दर्शन को आत्मसात करने से व्यक्तित्व में मजबूती आती है। नई पीढ़ी के वें पथप्रदर्शक हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, विधायक छत्रपति यादव प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी, आनन्द माधव, लाल बाबू लाल, नागेन्द्र कुमार विकल, कुमार आशीष, स्नेहाशिस वर्द्धन, पुरूषोत्तम मिश्रा, मंजीत आनन्द साहू, अखिलेश्वर सिंह, अरविन्द लाल रजक, सुनील कुमार सिंह, सुधा मिश्रा, डॉ हसनैन कैसर, अजय यादव,मो0 शाहनवाज, प्रदुम्न कुमार यादव, रेणु सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अविनाश कुमार, मृगेन्द्र कुमार सिंह, निरंजन कुमार, राजीव सिन्हा,मुन्ना सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह,सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button