ताजा खबर

पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह के निधन पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने व्यक्त की शोक-संवेदना

मनीष कुमार कमालिया/देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह के निधन पर जनता दल (यूनाईटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डाॅ0 मनमोहन सिंह के निधन की खबर अत्यंत दुखद और देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। वो एक दूरदर्शी नेता और महान अर्थशास्त्री थे। डाॅ0 सिंह का कुशल नेतृत्व और उनके द्वारा देशहित में किए गए परिवर्तनकारी सुधार हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेंगे। आगे उन्होंने कहा कि डाॅ0 सिंह विनम्रता और सहजता भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके प्रियजनों को कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button