District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज पुलिस की साप्ताहिक कार्रवाई में 67 गिरफ्तार, शराब-मादक पदार्थ समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद

किशनगंज, 17 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 से 16 अगस्त तक किशनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 67 आरोपितों को गिरफ्तार किया। वाहन जांच एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 7 लाख 33 हजार रुपये की शमन राशि वसूल की गई।

पुलिस की साप्ताहिक उपलब्धि में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई भी प्रमुख रही। इस दौरान 200 ग्राम एमडीएमए तथा 89.39 ग्राम स्मैक, ब्राउन शुगर व हेरोइन बरामद की गई। वहीं, पुलिस ने 286.140 लीटर विदेशी शराब, 10 लीटर देशी शराब और 100 लीटर जावा विनष्ट किया।

पुलिस ने चार मोटरसाइकिल, तीन ट्रैक्टर, आठ मोबाइल, एक कार, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक टेंपो भी जब्त किया। पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में एक मवेशी बरामद किया गया।

साप्ताहिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शहर के गांधी चौक स्थित जीवन ज्योति दवा दुकान में शटर काटकर चोरी करने वाले गिरोह का भी उद्भेदन किया। मामले में शटर काटने में इस्तेमाल चादर, तांबे के 39 पाइप, तांबे के पतले तार के तीन बंडल समेत अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस ने 12,395 रुपये नकद भी बरामद किए।

इसके अलावा कार्रवाई में बिंदी के दो डिब्बे, 24 पीस कंघी, 15 लीटर सरसों तेल के दो डिब्बे, मोती की 11 माला, पाउडर के 26 डिब्बे, 20 लिपस्टिक, 11 आईलाइनर, 78 हेयर कल्चर और 96 हेयर क्लिप समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन एवं मोटरसाइकिल चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button