अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मोकामा MLA अनंत सिंह के घर से AK-47 बरामद..

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने की पुष्टि, बाढ़ के लदमा आवास में विधायक के घर पर छापेमारी..

पटना/धर्मेंद्र सिंह बिहार से इस समय बड़ी खबर आ रही हैं।मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से एएसपी लिपि सिंह की टीम ने रेड कर एक एके 47 व एके 56 और हैंड ग्रेनेट बरामद किया हैं।अनंत सिंह के घर मिले पुरे तबाही के हथियारों को जांच करने एनआईए और एसचीएफ की टीम लदवा गांव पहुंचने वाली हैं।सबसे बड़ी बात यह है की पुरी कार्रवाई की जानकारी पुलिस मुख्यालय को हैं।शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में बिहार के दबंग विधायक अनंत सिंह के घर एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में रेड हुई हैं।छापेमारी की पुरी वीडियो रिकॉर्डिंग की गयी हैं ताकि कोई कुछ गलत आरोप नहीं लगा सके।पुलिस की रेड में विधायक अनंत सिंह के घर से अत्याधुनिक घातक हथियारों का जखिरा एके 47 व एके 56 के साथ 23 राउंड कारतुस और हैंड ग्रेनेट बरामद हुई हैं।इस बडी उपलब्धियों का जल्द ही पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी देंगी।इधर अनंत सिंह ने घर तोड़ने का जो पुलिस पर आरोप लगाया हैं उसे पुलिस के अधिकारियों ने सीरे से खारिज किया हैं।जल्द ही एनआईए, एसटीएफ और बिहार पुलिस, विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर सकती हैं।मालूम हो की विधायक अनंत सिंह पर हत्या का चार दर्जन केस दर्ज है इसमें हत्या की कई मामले है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button