District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ससुराल में विवाहिता की मौत मामले में पति सहित ससुराल वालों के विरुद्ध सदर थाने में मामला दर्ज।

गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, रुईधाशा वार्ड नं०-23 में अपने ससुराल में महिला तंजीरा खातून की मौत मामले में सोमवार को मृतका के पति मनिरुल सहित ससुराल के अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है। प्राथमिकी मृतका के भाई महीनगांव डीलर टोला निवासी शमशुल हक के बयान पर दर्ज करवायी गई है।प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतका तंजीरा खातून का निकाह एक वर्ष पूर्व रुईधाशा निवासी मनिरुल से हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले ट्रैक्टर खरीदने के लिए 4 लाख रूपये की मांग करने लगें। इस बीच तंजीरा गर्भवती हो गई। 2 फरवरी को मृतका तंजीला अपने पति मनिरुल के साथ मायके आई। पत्नी तंजीरा को छोड़ मनिरुल वापस चला गया। 5 फरवरी को महिला का पति मनिरुल महीनगांव आया और अल्ट्रासाउंड का बहाना बनाकर पत्नी तंजीरा को अपने साथ ले गया। रविवार की शाम तंजीरा के मौत की खबर मायके वालों को मिली।मायके वाले बेटी के ससुराल आये तो देखा तंजीरा का शव जमीन में पड़ा हुआ है। तंजीरा के शरीर पर जख्म के निशान थे। मायके वालों ने तंजीरा खातून की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। यहां बता दें कि रविवार की शाम रुईधाशा की तंजीरा को ससुराल वालों इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां डॉक्टरों ने तंजीरा को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद तंजीरा को वापस रुईधाशा स्थित ससुराल लाया गया था। जहां तंजीरा के मायके वालों की सूचना पर सदर पुलिस घटनास्थल पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button