District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : शक्ति सहकारी समिति से महिलाओं को मिली ताकत

आर्थिक-सामाजिक प्रगति से सशक्त हुईं जीविका दीदियां, स्वरोजगार से बढ़ा आत्मविश्वास

किशनगंज, 16 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जीविका से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने के साथ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक जीवन में भी बदलाव आया है। बुधवार को टेढ़ागाछ स्थित शक्ति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में आयोजित वार्षिक आमसभा में महिलाओं के सशक्तिकरण और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने सदस्य दीदियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीविका महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। शक्ति सहकारी समिति के माध्यम से भी महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने का अवसर मिल रहा है।बीडीओ टेढ़ागाछ अजय कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों का बढ़ता आत्मविश्वास उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। महिलाओं ने स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक प्रगति हासिल की है। वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से जुड़कर वे खुद को विकसित कर रही हैं।

आमसभा में समिति की अध्यक्ष मुन्नी देवी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शक्ति जीविका सहकारी समिति से 965 जीविका स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।आमसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सदस्यों ने वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर प्रबंधक जीविका ऋषभ प्रसाद, बीपीएम पप्पू कुमार, जीविका कर्मी अमरेश, संजीत सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और कैडर मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button