ताजा खबर

क्या बिहार अब हत्याओं के राज्य के नाम से जाना जाएगा – चिराग पासवान

सागर कुमार विशेष प्रतिनिधी की रिपोर्ट
क्या बिहार अब हत्याओं के राज्य के नाम से जाना जाएगा – चिराग पासवान

बिहार फ़र्स्ट, बिहारी फ़र्स्ट के विजन वाली सरकार बनाने में कामयाब होंगे – राजू तिवारी

दिनांक 06 फरवरी 2023

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के श्रीकृष्णापुरी, पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान सहित कई खास बिन्दुओं पर प्रकोष्ठावार गहन चर्चा की गई, साथ ही पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक मजबूत बनाने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गएं।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री हुलास पाण्डेय, प्रधान महासचिव श्री संजय पासवान, संगठन मंत्री श्री रविन्द्र सिंह, सदस्यता प्रभारी श्री संजय रविदास, प्रचार-प्रसार प्रमुख सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह और चुनाव अभियान प्रमुख श्री सुरेंद्र विवेक के अलावें सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक को लेकर बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ने बताया कि समीक्षा बैठक में पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर गहनता से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्री तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। 2024 का लोकसभा चुनाव हो या 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव, विरोधियों को शिकस्त देने के लिए जमीनी स्तर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं ।
श्री तिवारी ने कहा कि जिस तरीके से श्री चिराग जी का मार्गदर्शन पाकर अल्पावधि में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार हुआ है, निश्चित तौर पर हम प्रदेश में ‘बिहार फ़र्स्ट, बिहारी फ़र्स्ट के विजन वाली सरकार बनाने में कामयाब होंगे। लोकसभा चुनाव में भी हम भारी मतों से पार्टी की जीत सुनिश्चित कर लोजपा (रा) का परचम लहराएंगे।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने छपरा के मांझी प्रखंड में मुखियापति विजय यादव द्वारा गांव के तीन युवकों की निर्मम पिटाई के बाद दो की गंभीर हालत और एक की मौत पर गहरा दुख जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि वह इस घटना पर ठोस कदम उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।
इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री चिराग ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा, ‘मुख्यमंत्री जी, ये कैसा सुशासन और कैसी तथाकथित सुशासन की सरकार। जहां प्रतिदिन गोली मारकर हत्या, जहरीली शराब पीने से हत्याएं हो रही है। क्या बिहार अब हत्याओं के राज्य के नाम से जाना जाएगा।
श्री चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ने संगठन मंत्री श्री रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक 6 सदस्यीय टीम का गठन किया है। मंगलवार को टीम छपरा के मांझी प्रखंड जाएगी और पीड़ितों से मिलकर घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगी।

Related Articles

Back to top button