उपेन्द्र कुशवाहा ने कभी भी कार्यकर्ताओं को जदयू से जोड़ने का काम नहीं किया: उमेश सिंह कुशवाहा

सागर कुमार विशेष प्रतिनिधी की रिपोर्ट
उपेन्द्र कुशवाहा ने कभी भी कार्यकर्ताओं को जदयू से जोड़ने का काम नहीं किया: उमेश सिंह कुशवाहा
अपने साथ के लोगों को पार्टी से दूर रखते हुए महात्मा फुले संगठन से जोड़े रखा
06 फरवरी 2023, पटना।
बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कभी भी कार्यकर्ताओं को जनता दल यूनाइटेड पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का काम नहीं किया। जो भी कार्यकर्ता उनके साथ थे उन्हें पार्टी से दूर रखने का काम किया और अपने साथ के सभी लोगों को महात्मा फुले संगठन से जोड कर रखा। ऐसे लोग अपनी राजनैतिक जमीन खो देते हैं और उनका जमीन खो गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने उपेंद्र कुशवाहा के साथ आगे बातचीत की गुंजाइश बची है क्या के जवाब में कहा कि आज वह किनके गोद में जाकर खेल रहे हैं, यह आप सब लोग जानते ही हैं। हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिनको इतना मान- सम्मान देने का काम किया, उन्होंने पार्टी की मर्यादा को तार- तार कर दिया। हम सब लोगों के लिए पार्टी में प्लेटफार्म है जहां पर सभी लोग अपनी बात रख सकते हैं, रखते हैं। उनके द्वारा अपनी बैठक में पार्टी के लोगों के बुलाये जाने संबंधी सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू पार्टी माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के संघर्ष की उपज है और मुख्यमंत्री जी का कोई कार्यकर्ता बैठक में भाग नहीं लेगास
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वो स्वयं जदयू को कमजोर करने की डील में जुटे हैं और बात कर रहे हैं पार्टी को बचाने की। जदयू का कार्यकर्ता अपने नेता श्री नीतीश कुमार जी के संस्कारों में पला- बढ़ा है, जो उनकी बातों में आने वाला नहीं है। हमारे नेता काम में विश्वास करते हैं। बिहार के करोड़ों लोग के लिए चिंतित रहने और उनके लिए काम करने विकास करने वाले हमारे सर्वमान्य नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी पर कोई बोले, यह हमलोग बर्दाश्त नहीं कर सकते। जदयू की नींव में हमारे नेता का खून-पसीना लगा हुया है। किसी भी व्यक्ति का स्वार्थ पार्टी के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और उसके समर्पण के सामने नहीं टीक सकता।



