District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

किशनगंज : जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला आयोजित।

महत्वपूर्ण साबित हो रही है वेलनेस सेंटर की भूमिका, जनवरी के मेले में किशोर व युवाओं पर होगा फोकस।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिले में सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसे रोगों के स्क्रीनिंग के साथ जरूरतमंदों को टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध कराते हुए लाभार्थियों का हेल्थ आईडी कार्ड आभा तैयार किया गया। सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित कराने में जिले में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रसव संबंधी सेवाएं व एनसीडी स्क्रीनिंग के साथ-साथ नियमित रूप से ओपीडी संचालित करते हुए जरूरतमंदों तक जरूरी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में हर महीने 14 तारीख को वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित करने का विभागीय आदेश प्राप्त हुआ है। इसे लेकर जरूरी दिशा निर्देश संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया है। जिला योजना समन्वयक सह नोडल पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि जिले में 29 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सफलता पूर्वक संचालित किये जा रहे हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर को जरूरी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि मेले में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज स्क्रीनिंग के साथ-साथ लाभुकों के हेल्थ आईडी कार्ड निर्माण को प्राथमिकता दिया गया। अगले माह 14 जनवरी 2023 को आयोजित मेला में किशोर व युवाओं के सेहत व स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा फोकस किया जाना है। कुष्ठ निवारण गतिविधियों को प्राथमिकता दी जायेगी। पहले दो मेला के लिये विषय विभागीय स्तर से पूर्व निर्धारित किया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button