District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बन्दोबस्त के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहुत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला बन्दोबस्त के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहुत की गई। डीएम के द्वारा किशनगंज जिलान्तर्गत प्रथम चरण में चार अंचलों के 17 शिविरों में हो रहे विशेष सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें प्रपत्र-1 से लेकर प्रपत्र-7 तक के विषय में चर्चा हुई। जिसमें विशेष सर्वेक्षण कार्यों को तेज गति से लक्ष्य निर्धारित कर ससमय सम्पन्न कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही कार्यों में हो रही कठिनाईयों का भी अवलोकन किया गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को विशेष सर्वेक्षण कार्यों की जिला स्तर पर समीक्षा किये जाने का निर्देश दिया गया, जिसके लिए विस्तृत प्रतिवेदन के साथ सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय), किशनगंज को बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे एरियल एजेंसी को भी बैठक में उपस्थित होने के लिए सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय), किशनगंज को सूचित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय), सभी विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी एवं सभी विशेष सर्वेक्षण कानूनो आदि उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button