किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय एवं मंडल कार्यालय में मनाया गया 43वां स्थापना दिवस।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय एवं मंडल कार्यालय में गुरुवार को 43वां स्थापना दिवस मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के किशनगंज जिलाध्यक्ष सुशांत गोप के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के झंडोत्तोलन को संपन्न किया गया एवं प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने घरों में एवं बूथ में झंडा लगाने का कार्य करने का आवाहन किया। गोप ने बताया कि 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच में पार्टी की संगठनात्मक चर्चा करेंगी। साथ ही केंद्र के योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पंचायत स्तर तक क्षेत्र भ्रमण कर लाभुकों को जानकारी मुहैया कराएंगे। इस सामाजिक न्याय सप्ताह के दौरान अति पिछड़ा वर्ग एवं दलित समाज के बीच जाकर समरसता भोज का आयोजन करेगा। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के मौके पर जिला के प्रभारी मनोज सिंह, पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, जिला के नव निर्वाचित सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। जिसमें झंडोत्तोलन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप अपने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का इतिहास और विकास का जानकारी दी। मुख्य रूप से बिजली सिंह, मनीष सिंहा, अंकित कौशिक, अनुपम ठाकुर, प्रमोद चौधरी, शिवलाल सोरेन, खुशो देवी, अरविंद मंडल, लिलेंद्र, ज्योति कुमार सोनू, जय किशन प्रसाद कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!