ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया

 भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं

त्रिलोकी  नाथ प्रसाद — जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात् राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

राजेन्द्र चौक से राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुँचकर देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्रीमती अश्वमेध देवी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!