District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बंद पड़े दफ्तरी टी इस्टेट को खुलवाने व सुरक्षा प्रदान कराने को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने एसपी को सौंपा आवेदन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पोठिया थाना क्षेत्र के कच्चाखोआ स्थित बंद पड़े दफ्तरी टी इस्टेट चाय बगान को खुलवाने व सुरक्षा प्रदान कराने को लेकर बेरोजगार आदिवासी समाज के लोगों ने सोमवार को एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु को एक आवेदन सौंपा। सौंपे गए आवेदन के अनुसार उक्त चाय बागान लगभग एक वर्षो से बंद है।इस चाय बागान में कई लोगों को रोजगार मिला हुआ था। जिससे हमलोगों को रोजगार आदि नही मिल रहा है। हमलोगों की स्थिति खराब होते जा रही है। उक्त चाय बागान को टी स्टेट के संचालक के द्वारा जब भी शुरू करने की पहल की जाती है कुछ असामाजिक तत्व खलल डालने लगतें हैं एवं किसी न किसी तरह से परेशान किया जाता है। जिसमे रतन टुडु, रामलाल सोरेन, पोरेस सोरेन, चुन्डा सोरेन, दिलीप मुर्मु, जय राम टुडु सभी कच्चाखोआ थाना पोठिया और अगल-बगल के कुछ असमाजिक तत्व भाला तीर-धनुष को लेकर अभद्र व्यवहार करते है। और चाय बगान में काम करने से रोकते है। दिए गए आवेदन के अनुसार हमलोग एक वर्षों से बिना रोजगार के रह रहे हैं।हमारे सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। आवेदन देने वालो ने आवश्यक कार्रवाई की मांग एसपी से की है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button