District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : दीघलबैंक अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों के अद्यतन संधारण का दिया निर्देश

किशनगंज, 23 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दीघलबैंक अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभिलेखों के संधारण तथा प्रशासनिक कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों और कर्मियों को कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कैश बुक, बैंक चेक बुक, आगत पंजी, निर्गत पंजी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने सभी पंजियों में प्रविष्टियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा अभिलेखों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। वित्तीय अभिलेखों की जांच के दौरान कैश बुक और बैंक चेक बुक में प्रत्येक प्रविष्टि नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से दर्ज करने पर विशेष जोर दिया।

डीएम ने कार्यालय में प्राप्त होने वाले पत्रों और आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने आगत एवं निर्गत पंजी को नियमित रूप से अपडेट रखने तथा आम नागरिकों से जुड़े मामलों के निष्पादन में अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजनों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, अंचलाधिकारी सहित अंचल स्तर के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button