ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पहलवान मार्केट के दो दुकानों को 7 दिनों के लिए सील कर दिया गया

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी ने पहलवान मार्केट के दो दुकानों को 7 दिनों के लिए सील कर दिया गया है । पहलवान मार्केट के शिवा गिफ्ट कॉर्नर तथा सहेली वस्त्रालय को सील किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में लॉकडाउन संबंधी आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है तथा आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा महामारी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस क्रम में सभी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर औचक निरीक्षण की कार्रवाई
सतत रूप से जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!