ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता को मिली प्रोन्नति…

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,::पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी एक आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थापित कुल 124 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। युक्त जानकारी पटना के वरिष्ठ पत्रकार सह संपादक राजीव रंजन ने दी।

उन्होंने बताया कि उक्त आदेश में गुना जिले से निरीक्षक के पद पर पदस्थापित राकेश कुमार गुप्ता को पदोन्नति देकर उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के उपरांत एसपी पंकज श्रीवास्तव द्वारा राकेश कुमार गुप्ता के कंधों से रिबन को हटाकर उप पुलिस अधीक्षक का पदभार दिया गया है।

राजीव रंजन ने बताया कि जारी पदोन्नति आदेश में गुप्ता को पदोन्नति उपरांत प्रथम पदस्थापना के रूप में उप पुलिस अधीक्षक अजाक जिला दतिया में पदस्थापित किया गया है। गुप्ता ग्वालियर जिले के मूल निवासी हैं और 22 अगस्त 1983 को पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। जिनकी पहली पदस्थापना भिण्ड जिले में हुई थी। इसके बाद गुप्ता जिला दंतेवाड़ा (वर्तमान छत्तीसगढ), गुना, शिवपुरी, मुरैना, दतिया, अशोकनगर एवं भोपाल जिलों में पदस्थापित रहे हैं।

उन्होंने बताया कि युक्त अवसर पर एएसपी विनोद कुमार सिंह, एसडीओपी राघौगढ़ जीडी शर्मा, पीएटू एसपी निरीक्षक अनिल साहू थाना प्रभारी आरोन निरीक्षक आमोद सिंह राठौर, निरीक्षक जुवेर खान आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।
———–

Related Articles

Back to top button