ताजा खबर

माननीय श्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के मा0 मंत्री अशोक चौधरी के पिता स्व0 महावीर चौधरी जी की जयंती समारोह में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक किया नमन

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार के मा0 मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्री अशोक चौधरी के पिता स्व0 महावीर चौधरी जी, पूर्व मंत्री बिहार सरकार के 98वीं जयंती के अवसर पर पटना स्थित आवास 2, पोलो रोड में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उपनेता सह विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्व0 महावीर चौधरी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी एवं श्रद्धापूर्वक नमन करते हुये उनके योगदान को याद किया।

उक्त समारोह में श्रीमती नीता चौधरी , श्री सायन कुणाल, मा0 सांसद, श्रीमती शाम्भवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button