ताजा खबर
जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।सोमवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मा0 मंत्री श्री सुनील कुमार ने प्रत्येक मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वय हेतु प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री सुमित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

