अपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : SP के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों पर चला सघन वाहन जाँच अभियान।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, SP डॉ इनामुल हक मेंगनु के निर्देश पर SDPO अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। शहर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच अभियान चलाया गया। आपको बताते चलें कि SDPO अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में चले चेकिंग के दौरान दो पहिए, तीन पहिए एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों से वाहनों का कागजात की जांच करते हुए सभी वाहन चालकों को अपने पास कागजात रखने का निर्देश दिया। दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनकर चलाने, ट्रिपल सवारी ना करने का भी निर्देश दिया। वही सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशू ने जानकारी देते हुए बताया की वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इधर लगातार पुलिसिया कार्रवाई से दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान लगभग एक दर्जन बाइक को जब्त कर थाना लाया गया। बाइक चालकों से कागजात के साथ बाइक की डिक्की की भी जांच की गई। पुलिस विशेष रूप से पल्सर बाइक सवार पर नजर रख रही थी। जांच के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस बाइक चालकों से कड़ाई से पूछताछ भी कर रही थी। हाल के दिनों में शहर में घटित छिनतई की घटनाओं में बदमाशों के द्वारा पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया गया था। इधर पुलिस के द्वारा बाइक जब्त करते ही छुटभैये नेता भी सक्रिय हो गए। लेकिन पुलिस के समक्ष उनकी एक ना चली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button