अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गया : टिकारी बेनीपुर ग्राम में वार्षिक देवी पूजन संपन्न..

गया/सुमित कुमार मिश्रा, टिकारी अनुमंडल अंतर्गत बेनीपुर ग्राम मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक देवी दुर्गा सप्तशती पूजन समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दुर्गा सप्तशती के नव पाठ एवं नव ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूर्वक किया गया।पूजन पाठ समारोह के बाद हवन कार्य करते हुए कुमारी कन्याओं को खीर पुड़ी खिलाई गई एवं लोगों ने आशीर्वाद लिया।उक्त बातों की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए ब्राह्मण जागृति मंच के अनुमंडलीय सचिव शिव बल्लभ मिश्र ने कहीं।उन्होंने आगे कहा कि पाठ कर्ता के रूप में राजदेव मिश्र, संजय मिश्र, धनंजय मिश्र, गुंजन मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, शुभम मिश्रा, अमरेंद्र मिश्र, चंद्र भूषण मिश्र, अनिल मिश्र का नाम शामिल है।वही देखरेख ग्रामीण जन में शिवानंद मिश्र, शिव बल्लभ मिश्र तथा सहयोगी में अमरेश यादव, कमलेश यादव, श्याम देव यादव, मोहित, गौरव, मधुसूदन, विशाल आदि लोग का नाम शामिल है।इसी तरह कुमारी कन्याओं में काजल, शांभवी, लक्ष्मी, आकांक्षा, आराध्या, प्रणिता, पाटला, मेघवर्णम, छोटी, खुशी, निधि, सालनी, अभ्या लोग शामिल थे।वही आचार्य के रूप में कन्हैया मिश्र का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!