त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- यह भेंट समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई। इसमें भू-अर्जन से संबंधित मामलों के बारे में वार्ता की गई। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।भू-अर्जन सहित सभी कार्यों को ससमय सम्पन्न किया जा रहा है। विभिन्न स्टेकहोल्डर्स आपस में समन्वय स्थापित कर दायित्वों का सुचारू रूप से निर्वहन कर रहे हैं।
जायका के प्रतिनिधि-मंडल द्वारा भू-अर्जन के मामलों में जिला प्रशासन की तत्परता पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
डीपीआरओ, पटना