District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : दक्ष’ वार्षिक खेल कार्यक्रम, 2022-23 अंतर्गत जिला स्तरीय 16 खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी लेंगे भाग।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, (डीएम) श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार ‘दक्ष’ वार्षिक खेल कार्यक्रम, 2022-23 अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27-29 जनवरी को किया जाएगा। उपाधीक्षक शारिरीक शिक्षा रंजीत कुमार के द्वारा बताया गया कि इसका आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस वर्ष 27 खेल विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन प्रखण्ड, जिला, अन्तर्जिला (प्रमंडल-स्तर) तथा अन्तर्प्रमंडल (राज्य-स्तर) पर किया जा रहा है। ये सभी खेल विधा भारतीय ओलम्पिक समिति, खेल मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त भारतीय खेल संघों के द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों में शामिल है। एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन, कुश्ती, क्रिकेट, भारोतोलन, ताईक्वाण्डो, वुशू, जुडो, कराटे, तलवारबाजी, तीरंदाजी, लॉन टेनिस, टेबुल टेनिस, तैराकी, शतरंज, बॉल बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, हैण्डबॉल, बास्केटबॉल, रग्बी, शूटिंग एवं योगा। इसमें सात अनिवार्य खेल विधा है। एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन एवं कुश्ती। पूर्व में सभी प्रखंड आयोजन समिति के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराते हुए चयनित खिलाड़ियों की सूची जिला खेल कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है। डीएम की अध्यक्षता में आयोजन समिति की पूर्व में आहूत बैठक में खेल मार्गदर्शिका के अनुरूप अधिकतम 16 खेल की प्रतियोगिता आयोजन करने हेतु जिला में संभावित/प्रचलित 16 खेल का निम्न प्रकार चयन किया गया था-सात अनिवार्य खेल विधा एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन एवं कुश्ती समेत क्रिकेट, ताईक्वाण्डो,जुडो, कराटे, तीरंदाजी, टेबुल टेनिस, तैराकी, शतरंज एवं योगा। इन 16 खेलों में अंडर 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका भाग लेंगे। इन्ही चयनित खेल का आयोजन किया जाना है। ‘दक्ष’ जिला-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम खगड़ा किशनगंज और इंडोर स्टेडियम किशनगंज में 27 जनवरी से 29 जनवरी, 2023 तक किया जाएगा। विजेता/चयनित खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तर पर आयोजित दक्ष प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही, प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिला खेल दल को खेल कार्यालय द्वारा स्तरीय पोशाक प्रदान किया जाएगा। आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button