अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने के आरोप में रामपुर चेक पोस्ट से 5 लोगो को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग के द्वारा रविवार की देर रात रामपुर चेक पोस्ट से शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान रामपुर चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 05 लोगों को पकड़ा गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक उत्पाद राम बिनय सिंह, विकास कुमार सिन्हा, अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही 05 लोगो को पकड़ लिया गया। सभी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button