ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ऑनलाइन जूनियर शतरंज में रोहित बने चैंपियन..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ द्वारा गुरुवार को अपने जिले के जूनियर खिलाड़ियों के बीच एक नि:शुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई खिलाड़ियों ने भाग लिया।संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह कार्यक्रम के संयोजक कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में तेघरिया निवासी श्री सनोज गुप्ता व श्रीमती श्वेता गुप्ता के पुत्र तथा सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के वर्ग 7 के छात्र रोहित गुप्ता चैंपियन बने।इसके अगले स्थानों पर क्रमशः रिया गुप्ता, रितिक मजूमदार, धान्वी कर्मकार, प्रतीक बिहानी, देवांशु बिहानी, दिव्या कर्मकार, इशिता कुंडू, प्राची बिहानी, रोनित जैन, पवित्र जैन एवं अन्य ने जगह बनाई।इस प्रतियोगिता के शीर्ष विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जकी अतहर, संघ की उपाध्यक्ष डॉक्टर नुसरत जहां एवं उपाध्यक्ष डॉक्टर नवाज हसन ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास हेतु शतरंज एक बेहतरीन खेल है।संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती नुसरत एवं श्री हसन ने जानकारी दी कि कोरोना-काल के बंदिशों को ध्यान में रखते हुए यह संघ अब यह खेल ऑनलाइन आयोजित कर रहा है जिसकी संख्या अब तक 230 पहुंच गई है।इन प्रतियोगिताओं में भारी संख्या में हमारे खिलाड़ीगन भाग ले रहे हैं तथा इनके माध्यम से अपनी-अपनी श्रेष्ठताओ को सिद्ध कर उन्हें गौरव प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।यह तमाम प्रतिभागीगण धन्यवाद के पात्र हैं।विपरीत परिस्थितियों में भी यह संघ अपने खिलाड़ियों का साथ देने एवं उन्हें आगे बढ़ाने हेतु कटिबद्ध है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button