राज्य
देशभक्ति, शिक्षा और विज्ञान के माध्यम से स्वयं को भारत सेवा में समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वैंकेया की पुण्यतिथि पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्हें भारत के राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” के अभिकल्पक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कई वर्षों तक दुनियाभर के झंडों का अध्ययन किया और भारत के लिए एक ऐसा झंडा डिजाइन किया जो देश के इतिहास और संस्कृति को पिरोया । उन्होंने तिरंगे झंडे में केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ केंद्र में चरखा बनाया, जो शांति और बलिदान का प्रतीक है। बाद में महात्मा गांधी जी के प्रेरणा से चरखा की जगह अशोक चक्र को शामिल किया गया। पिंगली वैंकेया ने भारतीय राष्ट्रवाद, स्वदेशी आंदोलन और सामाजिक सुधारों में प्रेरणादायक भूमिका निभाई।


