प्रमुख खबरें

*बांकीपुर उपचुनाव को लेकर कायस्थ समाज की बैठक में उम्मीदवार उतारने पर विचार*

भाजपा बांकीपुर उपचुनाव में कायस्थ उमीदवार उतारे*

*भाजपा से कायस्थ उम्मीदवार नहीं दिए जाने की स्थिति में कायस्थ समाज से मनोज लाल दास “मनु” को उम्मीदवार बनाने पर मंथन*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बांकीपुर उपचुनाव में कायस्थ उम्मीदवार नहीं मिलने पर मनोज लाल दास मनु को चुनाव मैदान में उतारेगी मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय! मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय की कोर कमिटी की आज आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कायस्थ समाज को उम्मीदवार नहीं बनाया जाता है, तो संगठन अपने राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु को चुनाव मैदान में उतारेगा।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री रमाशंकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिलेश्वर माधव, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) अभिजीत श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय संयोजक अनिल कर्ण, नेपाल-भारत समन्वयक चितरंजन श्रीवास्तव, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुणा सक्सेना, आशा चौधरी, बंधन दत्त डॉली, स्वर्णिम कंठ, संतोष कुमार दास,डॉ एस के शमा,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिन्हा, संरक्षक शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय संयोजक कला संस्कृति प्रकोष्ठ दास पुष्कर,राष्ट्रीय मंत्री विधि प्रकोष्ठ अभिषेक रंजन,राष्ट्रीय सचिव प्रसून रंजन, मनोज श्रीवास्तव, वंदना सिन्हा,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला डॉ आरती सुमन चौधरी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संरक्षकगण उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण ने कहा कि मनोज लाल दास मनु ने मिथिलांचल से पटना आकर एक सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बिहार पीपुल्स पार्टी में प्रवक्ता के रूप में की थी। इसके बाद वे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में भी प्रवक्ता रहे तथा वर्तमान में जनता दल (यू) से जुड़े हैं। वे जद(यू) में प्रदेश सचिव एवं राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनेक सामाजिक संगठनों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
श्री कर्ण ने आरोप लगाया कि भाजपा धीरे-धीरे कायस्थ समाज की राजनीतिक भागीदारी को सीमित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों को परंपरागत रूप से कायस्थ समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्राप्त रहा है, वहां लगातार अन्य समाजों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। दरभंगा, नरकटिया और कुम्हरार के बाद अब बांकीपुर में भी ऐसी स्थिति बनने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज किसी जाति या समुदाय का विरोधी नहीं है, बल्कि अपनी ऐतिहासिक एवं परंपरागत राजनीतिक हिस्सेदारी को बनाए रखने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रयासरत है। इस उद्देश्य से मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय विभिन्न सामाजिक एवं वैचारिक संगठनों से भी संवाद कर रहा है। यदि बांकीपुर उपचुनाव में कायस्थ समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया, तो समाज की ओर से मनोज लाल दास मनु को उम्मीदवार बनाकर मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति अपनाई जाएगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कायस्थ समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज के हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button